UP Board Marksheet 2025 -दोस्तों जैसा कि आप सभी जानते हैं यूपी बोर्ड रिजल्ट अप्रैल के महीने में ही जारी हो चुका है और जल्द ही छात्रों को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट स्कूलों से प्राप्त हो जाएगी। सभी विद्यार्थियों की जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि इस बार 10वीं और 12वीं की मार्कशीट का रंग और रूप दोनों ही बदल रहेगा आपको भी नहीं मार्कशीट ही प्राप्त होगी। ऐसे में इस आर्टिकल में लिखी गई कुछ ऐसी जानकारियां हैं जो आपके बहुत काम आएंगी।

Table of Contents
यूपी बोर्ड परीक्षा के 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी हो चुके हैं। 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रोविजनल मार्कशीट भी डाउनलोड कर ली होगी लेकिन अब सभी छात्र-छात्राएं अपनी तस्वीर और 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त करने का इंतजार कर रहे होंगे। (UPMSP) उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में उत्तरीण हुए 10वीं और 12वीं के सभी छात्र-छात्राओं को उनकी ओरिजिनल मार्कशीट मई के दूसरे हफ्ते तक उनकी ओरिजिनल मार्कशीट प्रदान की जा सकती है। लेकिन इस बार हाई स्कूल और इंटरमीडिएट छात्राओं को हाईटेक और बदली हुई ओरिजिनल मार्कशीट प्रदान की जाएगी यहां तक की इस बार की मार्कशीट का रंग भी बदला हुआ होगा।
UP Board Marksheet विवरण (2025) –
विशेषता | विवरण (2025) |
---|---|
मार्कशीट का आकार | A4 साइज |
कागज की गुणवत्ता | टियर-रेसिस्टेंट और फेड-प्रूफ पेपर |
सुरक्षा विशेषताएं | विशेष मोनोग्राम जो धूप में लाल और छाया में रंग बदलता है |
फोटोकॉपी पहचान | फोटोकॉपी पर “photocopy” शब्द स्वतः प्रकट होता है |
मार्कशीट वितरण | मई 2025 की शुरुआत में स्कूलों के माध्यम से |
रिजल्ट जारी करने की तिथि | 25 अप्रैल 2025 |
कक्षा 10वीं टॉपर | यश प्रताप सिंह (97.83%) |
कक्षा 12वीं टॉपर | महक जायसवाल |
कक्षा 10वीं पास प्रतिशत | 90.11% |
कक्षा 12वीं पास प्रतिशत | 81.15% |
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस बार सुरक्षा के माध्यम से यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की मार्कशीट में अहम बदलाव किए हैं इस नए फीचर से अब 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सालों साल तक बिल्कुल नई बनी रहेगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इससे संबंधित एक पोस्ट भी की है।
10th &12th मार्कशीट के नए फीचर्स क्या है?
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद में 10वीं और 12वीं मार्कशीट के नए फीचर्स जारी कर दिए हैं जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
- इस बार 10वीं और 12वीं की मार्कशीट ऐसे कागज से तैयार की जाएगी जो ना फटेगा और ना ही गलेगा।
- इस बार मार्कशीट का साइज भी बदल दिया गया है अब मार्कशीट ए4 साइज में मिलेगी।
- मार्कशीट में प्रिंट हुए अक्षरों में किसी भी तरह का बदलाव करना संभव होगा।
- 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं का रोल नंबर अंकों के साथ शब्दों में भी लिखा होगा।
- ओरिजिनल मार्कशीट में आपको माता-पिता का नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों ही भाषाओं में लिखा मिलेगा।
- यूपी बोर्ड की मार्कशीट पर एक स्पेशल
मोनोग्राम होगा जो धूप में लाल रंग का होगा और छांव में इसका रंग बदल जाएगा। - आपकी मार्कशीट की फोटो कॉपी करने पर प्रिंट आउट में फोटो कॉपी लिखा मिलेगा।
- यूपी बोर्ड मार्कशीट में फ्लोरोसेंट लोगों और नंबरिंग होगी जो केवल यूवी लाइट में दिखेगी।
दोस्तों जानकारी के लिए आपको बता दें कि यूपी बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में यश प्रताप ने पूरे उत्तर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है और उसके बाद दूसरे नंबर पर इटावा की अंशी और बाराबंकी से अभिषेक कुमार यादव तीसरे स्थान पर है वहीं 12वीं में 97.20 प्रतिशत अंक लाकर महक जायसवाल ने टॉप किया था उनके बाद दूसरे स्थान पर दो और तीसरे स्थान पर तीन छात्रों ने जगह बनाई थी पूरी यूपी टॉपर लिस्ट 2025 में इस साल के टॉप स्टूडेंट्स के नाम चेक कर सकते हैं।

Hi! I’m Vrijendra Yadav, a passionate blogger and content creator with 2 years of blogging and 3 years of YouTube experience. I love sharing knowledge and information in a simple, relatable, and reader-friendly way. My expertise lies in creating content around technology and education.