Kisan Maandhan Yojana 2025 : किसान मानधन योजना उन व्यक्तियों के लिए लागू की गई है जो असंगठित क्षेत्र से हैं और आर्थिक रूप से कमजोर है। किसान मानधन योजना किसानों को 60 वर्ष उपरांत₹3000 की आर्थिक सहायता प्रदान करने वाली और एक सामाजिक सुरक्षा योजना है।
Table of Contents
किसान मानधन योजना के पात्र कौन हैं?
- किसान मानधन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों के पास निम्न पात्रता होनी चाहिए।
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना में पहले से पंजीकृत होना अनिवार्य है।
- किसान की उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- लाभार्थी किसी अन्य सरकारी पेंशन योजना से जुड़ा हुआ नहीं होना चाहिए।
Overview –
विवरण | जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान मानधन योजना |
लाभ | 60 वर्ष की आयु के बाद हर महीने ₹3000 पेंशन |
लाभार्थी | छोटे और सीमांत किसान |
आयु सीमा | 18 से 40 वर्ष |
योगदान राशि | ₹55 से ₹200 प्रतिमाह (आयु पर निर्भर) |
सरकार की ओर से योगदान | जितना किसान देगा, उतना ही केंद्र सरकार भी देगी |
पात्रता | 2 हेक्टेयर तक कृषि भूमि वाले किसान |
पंजीकरण माध्यम | CSC केंद्र / Common Service Center |
आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर |
ऑफिशियल वेबसाइट | https://maandhan.in |
आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
- आवेदन करने के लिए नजदीकी CSC केंद्र (जन सेवा केंद्र)पर जाएं।
- आधार कार्ड बैंक पासबुक भूमि रिकॉर्ड और मोबाइल नंबर साथ में ले जाएं।
- ऑपरेटर फॉर्म भरकर PEN (Pension Unique Number) नंबर देगा।
- मासिक अंशदान ऑटो डेबिट से कटेगा।
ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया क्या है?
- योजना की आधिकारिक वेबसाइट maandhan.in पर जाएं।
- स्वानामांकन का ऑप्शन चुने।
- पेंशन योजना में सफलतापूर्वक शामिल हो जाए।
योजना के लाभ-
- पेंशन से पहले मृत्यु होने पर राशि नॉमिनी को प्रदान की जाती है।
- बुढ़ापे में आजीवन वित्तीय सुरक्षा मिलती है।
- बिना बिचौलियों के सीधे सरकारी मदद मिलती है।
- किसान की मृत्यु के बाद नॉमिनी को 50% पेंशन प्रदान की जाती है।
- सरकार द्वारा पूरी तरह से सुरक्षित निवेश किया जाता है।
योजना से बाहर निकलने पर ब्याज सहित राशि प्रदान की जाती है।

Hi! I’m Vrijendra Yadav, a passionate blogger and content creator with 2 years of blogging and 3 years of YouTube experience. I love sharing knowledge and information in a simple, relatable, and reader-friendly way. My expertise lies in creating content around technology and education.