School Summer Holidays 2025 : यूपी में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव लगातार बढ़ता जा रहा है इसीलिए उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग ने राज्य के प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां घोषित कर दी है प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक सभी स्कूलों में 20 मई 2025 से लेकर 15 जून 2025 तक 27 दिनों की छुट्टियां घोषित कर दी है।

Table of Contents
समय से पहले छुट्टियां घोषित करने का कारण-
भारत और पाकिस्तान के तनाव के चलते एवं गर्मी के बढ़ते तापमान को देखकर यूपी सरकार ने समय से पहले ही छुट्टियां घोषित कर दी हैं। यदि मौसम अधिक खराब हुआ तो छुट्टियों के समय में बदलाव किया जा सकता है। इस बार यूपी सरकार ने वार्षिक शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार पहले से ही छुट्टियां तय कर दी थी।
overview –
राज्य | छुट्टियों की शुरुआत | छुट्टियों का अंत | कुल दिन |
---|---|---|---|
उत्तर प्रदेश | 11 मई 2025 | 30 जून 2025 | 51 दिन |
मध्य प्रदेश | 1 मई 2025 | 15 जून 2025 | 45 दिन |
राजस्थान | 15 मई 2025 | 30 जून 2025 | 46 दिन |
बिहार | 10 मई 2025 | 20 जून 2025 | 41 दिन |
हरियाणा | 1 जून 2025 | 30 जून 2025 | 30 दिन |
दिल्ली | 13 मई 2025 | 30 जून 2025 | 48 दिन |
19 मई को खुला रहेगा स्कूल-
दोस्तों 19 मई 2025 को सभी स्कूल खुले रहेंगे और सभी कक्षाएं संचालित रहेंगी। इसके बाद 20 मई 2025 को गर्मी की छुट्टियां प्रारंभ कर दी जाएगी। यह नियम उत्तर प्रदेश के1246 परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में लागू किया जाएगा। इस अवधि में शिक्षकों और बच्चों दोनों के बीच में गर्मी की छुट्टी को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।
सरकार द्वारा आयोजित समर कैंप से शिक्षको की नाराजगी-
इस बार गर्मी की छुट्टी प्रारंभ होते ही सरकार द्वारा समर कैंप आयोजित किए जाएंगे जिसमें बच्चों को कला विज्ञान संबंधित ज्ञान प्रदान किए जाएंगे लेकिन शिक्षक संगठनों ने नाराजगी दिखा कर समर कैंप आयोजन को स्थगित करने की सरकार से मांग की है। शिक्षकों के अनुसार तेज गर्मी और धूप शिक्षक और बच्चों दोनों के लिए नुकसानदायक हो सकती है। शिक्षकों का कहना है कि समर कैंप आयोजन को अनुकूल मौसम तक टाल दिया जाए।
समर कैंप आयोजन में शिक्षकों का आना अनिवार्य-
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार ने यह जानकारी प्रदान की है कि गर्मियों की छुट्टियों के चलते शिविर और कार्यक्रम में शिक्षकों की भागीदारी अनिवार्य होगी। समर कैंप आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समग्र विकास और सुधार से जुड़ा हुआ है। इसीलिए शिक्षामित्र और अनुदेशकों को भी स्कूल में उपस्थित रहना होगा।
शिक्षकों की उपस्थिति 16जून से आवश्यक –
सभी शिक्षकों कीछुट्टियां सभी शिक्षकों की छुट्टियां केवल 15जून तक ही मान्य रहेंगी। सभी शिक्षकों को 16जून से स्कूल में उपस्थिति अनिवार्य होगी। 16 जून से सभी स्कूलों में संचालन शुरू कर दिया जाएगा। सभी विद्यालयों की इसकी सूचना प्रदान कर दी गई है जिससे समय पर तैयारी की जा सके।

Hi! I’m Veer Yadav , a passionate blogger and content creator with 1 years of blogging experience. I love sharing knowledge and information in a simple, relatable, and reader-friendly way. My expertise lies in creating content around Yojana and education.