Subhadra Yojana 2025 -उड़ीसा राज्य की सरकार द्वारा सुभद्रा योजना प्रारंभ की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य उड़ीसा राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। इस योजना के अंतर्गत उड़ीसा राज्य की सभी महिलाओं को प्रत्येक वर्ष ₹10000 दो किस्तों मेप्रदान किए जाएंगे।जिससे वह किसी भी व्यवसाय को प्रारंभ करके अपने आप को आत्मनिर्भर बना सकती हैं।

सुभद्रा योजना का प्रारंभ हमारे देश के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर 17 सितंबर 2024 को हुआ था। सुभद्रा योजना के लिए उड़ीसा राज्य की सरकार ने 55,825 करोड रुपए का बजट स्वीकृत किया था। यह योजना पूरे 5 वर्षों के लिए प्रारंभ की गई है जिसके अंतर्गत उड़ीसा राज्य की महिलाओं को₹50000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
उड़ीसा राज्य की सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सुभद्रा योजना के लिए महिला की आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए। सुभद्रा योजना लगभग एक करोड़ महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी।
Table of Contents
योजना की मुख्य विशेषताएं
सुभद्रा योजना की मुख्य विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं
- उड़ीसा राज्य की 21 से 60 वर्ष की महिलाएं इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
- इस योजना के अंतर्गत उड़ीसा राज्य की महिलाओं को प्रतिवर्ष 10,000 की वित्तीय सहायता दो किस्तों में प्रदान की जाएगी।
- पहली किस्त राखी पूर्णिमा पर प्रदान की जाएगी और दूसरी किस्त अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदान की जाएगी।
- इस योजना की समय अवधि 5 वर्ष है।
इस योजना के अंतर्गत लगभग 1 करोड़ तक महिलाएं लाभ प्राप्त कर सकती हैं।
Subhadra Yojana 2025 विवरण –
विशेषता | विवरण |
---|---|
योजना का नाम | सुभद्रा योजना 2025 |
राज्य | छत्तीसगढ़ |
लाभ | महिलाओं के बैंक खाते में ₹10000 वार्षिक सहायता |
किस्त राशि | ₹10000 (विभिन्न किश्तों में) |
लाभार्थी | प्रदेश की विवाहित महिलाएं, विधवा, एकल महिलाएं |
पात्रता | राज्य निवासी, आय सीमा के अनुसार पात्रता |
पंजीकरण | ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से, पंचायत/वार्ड स्तर पर |
राशि प्राप्ति की जांच | DBT ऐप, बैंक पासबुक या आधिकारिक पोर्टल पर |
आवश्यक दस्तावेज़ | आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक खाता विवरण, विवाह प्रमाण |
स्थिति जांचने की वेबसाइट | cgstate.gov.in (या संबंधित सरकारी पोर्टल) |
योजना के लिए आवेदन कैसे करें?
दोस्तों सुभद्रा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आप किसी भी तरह से चाहे वह ऑफलाइन हो या ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइटsubhadra.odisha.gov.in पर जाना होगा और रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करना होगा। सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए आप नजदीकी ब्लॉक, जन सेवा केंद्र या आंगनबाड़ी केंद्र भी जाकरआवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
1.वेबसाइट पर जाएं-ऑनलाइन आवेदन के लिए सर्वप्रथम अधिकारीवेबसाइट subhadra.odisha.gov.in पर जाएं।
2.रजिस्ट्रेशन करें-रजिस्ट्रेशन करने के लिए रजिस्टर विकल्प पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी भी भरें।
3.आवेदन पत्रभरे-अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरे।
4.सबमिट करें-भरे हुए फॉर्म को सबमिट करें।
ऑफलाइन आवेदन कैसे करें?
1.नजदीकी केंद्र पर जाएं -ब्लॉक कार्यालय आंगनवाड़ी केंद्र यह सामान्य सेवा केंद्र पर जाएं ।
2.फार्म प्राप्त करें- सुभद्रा योजना का फार्म प्राप्त करें।
3.फॉर्म भरे -फॉर्म भरते वक्त सभी जानकारी का विशेष ध्यान रखें और सही-सही भरे।
4.दस्तावेज अटैच करें- जितने भी आवश्यक दस्तावेज आपके पास है उनको अटैच कर दे।
5.फार्म जमा करें -भरे हुए फॉर्म को संबंधित केंद्र पर जाकर जमा करें।
आवश्यक दस्तावेज क्या-क्या है?
सुभद्रा योजना के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होगी जिनकी जानकारी नीचे दी गई है।
1.आधार कार्ड
2.पासपोर्टसाइज फोटो
3.जाति प्रमाण पत्र
4.निवास प्रमाण पत्र
5.आय प्रमाण पत्र
6.मोबाइल नंबर और ईमेल पता
7.हस्ताक्षर
8.बैंक खाता विवरण
9.जन्म प्रमाणपत्र
सुभद्रा योजना का लाभ
उड़ीसा राज्य की सरकार द्वारा प्रारंभ की गई सुभद्रा योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता प्रदान करना है। इस योजना की सहायता से महिलाएं अपने स्वयं के व्यवसाय प्रारंभ कर सकती हैं। महिलाएं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करके आज निर्भर बन सकती हैं। यह योजना न केवल सशक्तिकरण को बढ़ावा देती है बल्कि सामाजिक सशक्तिकरण को भी बढ़ावा देती है।
- आर्थिक सशक्तिकरण
- आत्मनिर्भर बनने का सुअवसर
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं लाभ प्राप्त करके आज निर्भर बन सकती है और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को भी सुधर सकती हैं।
- व्यवसाय के लिए सहायता
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं लाभ प्राप्त करके अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ सकती हैं और आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
- सामाजिक सशक्तिकरण
- शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार
- इस योजना के माध्यम से महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति सुधार के साथ-साथ अपने परिवार में शिक्षा और स्वास्थ्य को भी सुधार सकती है।
- महिलाओं का समाज में स्थान
सुभद्रा योजना के माध्यम से महिलाएं समाज मे सम्मानजनक स्थान भी प्राप्त कर सकती हैं।
सुभद्रा योजना के लिए योग्यता क्या है?
- सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए निम्न प्रकार की योग्यता होनी चाहिए।
- सुभद्रा योजना में आवेदन करने के लिए आयु 21 से 60 वर्ष तक होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाला उड़ीसा राज्य का ही निवासी होना चाहिए।
- इस योजना का प्रारंभ केवल महिलाओं को लाभ प्रदान करने के लिए किया गया है।
योजना के लिए आवेदन की स्थिति कैसे जांच करें?
सुभद्रा योजना में आवेदन की स्थिति को जांच करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने आवेदन नंबर के उपयोग से आप अपने आवेदन की स्थिति को जांच कर सकते हैं। इसके अलावा आप टोल फ्री नंबर 14 678 पर भी संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष-
सुभद्रा योजना वास्तविक रूप से महिलाओं को आर्थिक रूप से मदद प्रदान कर रही है। इस योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर बन करके अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधार सकती हैं। यह योजना महिलाओं को न केवल आर्थिक सहायता प्रदान करती है बल्कि महिलाओं को समझ में सम्मानजनक स्थान दिलाने में भी मदद करती है। दोस्तों यदि आप भी इस योजना के पात्र हैं तो आप ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करके इस योजना का पूर्ण लाभ उठा सकते हैं।

Hi! I’m Vrijendra Yadav, a passionate blogger and content creator with 2 years of blogging and 3 years of YouTube experience. I love sharing knowledge and information in a simple, relatable, and reader-friendly way. My expertise lies in creating content around technology and education.